Pushkar-Ajmer

Pushkar (Hindi: पुष्कर) is a town in the Ajmer district in the Indian state of Rajasthan. It is situated 14 km (8.7 mi) northwest of Ajmer.
Share it:

पुष्कर

पुष्कर ब्रह्मा के मंदिर और ऊँटों के व्यापार मेले के लिए प्रसिद्ध है। पुष्कर का शाब्दिक अर्थ है तालाब। अजमेर से मात्र 11 किलोमीटर दूर तीर्थराज पुष्कर विश्वविख्यात है और पुराणों में वर्णित तीर्थों में इसका महत्त्वपूर्ण स्थान है। राजस्थान के शहर अजमेर में कई पर्यटन स्थल है जिनमें से ये एक है। अनेक पौराणिक कथाएं इसका प्रमाण हैं। यहाँ से प्रागैतिहासिक कालीन पाषाण निर्मित अस्त्र-शस्त्र मिले हैं, जो उस युग में यहाँ पर मानव के क्रिया-कलापों की ओर संकेत करते हैं।
पुष्कर क्षेत्र के विशेष आकर्षण
पुष्कर झील
पुष्कर झील राजस्थान के अजमेर नगर से ग्यारह किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
मान्यता के अनुसार इसका निर्माण भगवान ब्रह्मा ने करवाया था, तथा इसमें बावन स्नान घाट हैं। इन घाटों में वराह, ब्रह्म व गऊ घाट महत्त्वपूर्ण हैं।
वराह घाट पर भगवान विष्णु ने वराह अवतार (जंगली सूअर) लिया था।
पौराणिक सरस्वती नदी कुरुक्षेत्र के समीप लुप्त हो जाने के बाद यहाँ पुनः प्रवाहित होती है। ऐसी मान्यता है कि श्रीराम ने यहाँ पर स्नान किया था। लघु पुष्कर के गव कुंड स्थान पर लोग अपने दिवंगत पुरखों के लिए अनुष्ठान करते हैं।
भगवान ब्रह्मा का समर्पित पुष्कर में पाँच मन्दिर हैं— ब्रह्मा मन्दिर, सावित्री मन्दिर, बद्रीनारायण मन्दिर, वराह मन्दिरशिवआत्मेश्वरी मन्दिर
देश का इकलौता ब्रह्मा मन्दिर
पुष्कर को तीर्थों का मुख माना जाता है। जिस प्रकार प्रयाग को "तीर्थराज" कहा जाता है, उसी प्रकार से इस तीर्थ को "पुष्करराज" कहा जाता है। पुष्कर की गणना पंचतीर्थों व पंच सरोवरों में की जाती है। पुष्कर सरोवर तीन हैं -
ज्येष्ठ (प्रधान) पुष्कर
मध्य (बूढ़ा) पुष्कर
कनिष्क पुष्कर।

Share it:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Ajmer City in Rajasthan India

Post A Comment:

1 comments:

  1. MicroTouch Titanium trim as seen on tv - TITanium.com
    MicroTouch Titanium trim titanium gravel bike as seen on keith titanium tv does titanium set off metal detectors - TITanium.com. In a different position, stiletto titanium hammer this is the titanium fishing pliers best option. I think the design is all around.

    ReplyDelete