नौ ग्रहों का मंदिर

नौ ग्रहों का मंदिर, Kishangarh is a city and a municipality in Ajmer district in the Indian state of Rajasthan.
Share it:

नौ ग्रहों का मंदिर

किशनगढ़ दुनिया की एक ऐसी एकलौती जगह है जहाँ सारे नौ ग्रहों का मंदिर स्थित है। किशनगढ़ भारत के संगमरमर के शहर के रूप में जाना जाता है।
किशनगढ़ शहर अजमेर के उत्तर पश्चिम में स्थित है और वहां से 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। किशनगढ़ ब्रिटिश राज के दौरान जोधपुर रियासत की राजधानी भी रह चुका है।
इस शहर का नाम किशन सिंह के नाम पर रखा गया किशन सिंह जोधपुर के राजा थे। किशन सिंह के बारे में कहा जाता है की वो बहुत ही होशियार और बहादुर थे और इसी कारण  वो यहाँ शासन करने में कामयाब रहे। किशनगढ़ पर 1840 से 1879 तक पृथ्वी सिंह ने शासन किया उसके बाद यहाँ सरदूल सिंह का शासन रहा जो पृथ्वी सिंह के पुत्र थे। वर्तमान में ब्रिराज सिंह यहाँ के महाराजा हैं।
इस शहर में कई सारे प्रमुख आकर्षण हैं जिनमें फूल महल पैलेस, रूपनगढ और किशनगढ़ किला मुख्य  हैं लेकिन यहाँ किशनगढ़ किला पर्यटकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय है। चित्रकला की किशनगढ़ शैली की शुरुआत यही से हुई है जो बहुत ही सुन्दर होती है इस कला के अंतर्गत बनी ठनी नामक एक महीला के चित्र पर काम किया जाता है जो उस समय नगर की नगर वधू  थी । किशनगढ़ की तस्वीरें में प्राकृतिक दृश्यों के अलावा हरे रंग का इस्तेमाल प्रचुरता से किया जाता है।
आज किशनगढ़ को चित्रकला के अलावा लाल मिर्च के थोक बाज़ार के रूप में भी जाना जाता है साथ ही ये जगह अपने ग्रेनाईट और संगमरमर के पत्थर के कारण भी पूरी दुनिया में जानी जाती है।


Share it:

Ajmer City in Rajasthan India

Post A Comment:

0 comments: