Pages

Tuesday, September 27, 2016

Yoga Temple in Jodhpur

जोधपुर में है योग का महामंदिर


महामंदिरक्षेत्र स्थित जलंधरनाथजी के मंदिर की दीवारों पर बने ये चित्र 218 साल पहले संवत 1855 में बनाए गए थे। इसमें नाथ संप्रदाय के 

पूर्वजों के 84 चित्र हैं, जो विभिन्न योग आसन दर्शाते हैं। चित्रों में प्राकृतिक रंगों और स्वर्ण नक्काशी का उपयोग किया गया है। जोधपुर के पूर्व 

महाराजा मानसिंह ने यह मंदिर बनवाकर नाथ संप्रदाय को समर्पित किया था। उनके राजदरबार के चित्रकारों ने ही यह योग आसन उकेरे थे।

No comments:

Post a Comment